संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। बलौंगी में डीलर ने जैगुआर कार की कीमत चुकाए बिना उसे तीसरे व्यक्ति को बेच दिया। जिसे कार बेची गई, उसने उस पर जाली नंबर प्लेट लगाकर पंचकुला में गाड़ी चला रहा है। कार मालिक प्रदुमन इलावत ने सेक्टर-119 टीडीआई से बलौंगी पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2018 मॉडल जैगुआर कार 18.50 लाख रुपये में डीलर रणजोध सिंह और कर्ण बिल्ला को बेची थी जिसमें 4 लाख रुपये पहले दिए और बाकी भुगतान बाद में करना था। एक साल बाद भी बाकी राशि नहीं मिली और कार भी वापस नहीं मिली। पुलिस ने जांच के बाद अनिल डडवाल, रणजोध सिंह और कर्ण बिल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।