फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई : सुयश को विस अध्यक्ष ने दी उनको बधाई, नीट परीक्षा में सुयश ने देशभर में पांचवां रैंक जबकि प्रदेश में पहला रैंक हासिल किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नीट (एनईईटी) परीक्षा में देशभर में पांचवां रैंक हासिल करने और प्रदेश में टॉप करने पर सेक्टर-11 निवासी सुयश अरोड़ा के आवास पर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष ने उनको बधाई दी है। इस मौके पर गुप्ता के साथ बीजेपी के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित थे। 1 नवंबर को घोषित नीट परीक्षा परिणामों में सुयश ने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। सुयश ने सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय से पढ़ाई की है। उनकी मां रेनू अरोड़ा सीए हैं, जबकि पिता का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन

2018 में सुयश की बड़ी बहन महक अरोड़ा ने एम्ज प्रवेश परीक्षा मे ऑल इंडिया स्तर पर तीसरा रैंक हासिल किया था। गुप्ता ने कहा कि सुयश अरोड़ा ने यह उपलब्धि हासिल कर पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को वर्ष 2030 तक लागू किया जाना है, परंतु हरियाणा सरकार द्वारा इसे पांच वर्ष पूर्व ही 2025 तक लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत बच्चों के ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर साल 29 जुलाई को नई शिक्षा नीति दिवस मनाने का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें