फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोबाइल के दुरुपयोग और अश्लील संदेश प्रसारित करने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल के कथित दुरुपयोग की शिकायत, साइबर जांच की मांग
विज्ञापन

महिला कर्मचारी का आरोप- बिना अनुमति डिजिटल खातों तक पहुंच बनाकर प्रसारित की गई आपत्तिजनक सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एक सरकारी संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर उसके मोबाइल फोन और उससे जुड़े डिजिटल खातों के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग की है। महिला का आरोप है कि कार्यालयीन कार्य के बहाने कुछ समय के लिए उसका मोबाइल फोन लिया गया था, जिसके बाद उसकी जानकारी और सहमति के बिना आपत्तिजनक संदेश और फोटो प्रसारित किए गए। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचा है।
शिकायत में महिला ने आशंका जताई है कि उसके मोबाइल फोन या उससे जुड़े व्हाट्सएप, ईमेल तथा अन्य सोशल मीडिया खातों तक बिना अनुमति पहुंच बनाई गई। इसके बाद कथित रूप से उसके नाम से आपत्तिजनक सामग्री भेजी या प्रसारित की गई। महिला का कहना है कि उसने इस प्रकार का कोई संदेश नहीं भेजा और न ही किसी को ऐसा करने की अनुमति दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने इसे निजता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए मामले की साइबर फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। शिकायत में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, व्हाट्सएप, ईमेल, सोशल मीडिया खातों और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर वास्तविक तथ्यों का पता लगाने का आग्रह किया गया है।
महिला ने पुलिस से कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आईपी एड्रेस, लॉगिन हिस्ट्री, डिवाइस लॉग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराने का भी अनुरोध किया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कथित रूप से अनधिकृत पहुंच किसने बनाई और सामग्री किस माध्यम से प्रसारित हुई।
विज्ञापन

महिला ने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगी और आवश्यकता पड़ने पर अपना मोबाइल फोन, स्क्रीनशॉट, चैट रिकॉर्ड, कॉल विवरण तथा अन्य उपलब्ध डिजिटल साक्ष्य जांच एजेंसी को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। फिलहाल पुलिस से मामले की जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें