फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाईटेक बना कालका स्टेशन, अब बंद ट्रेनों की बहाली की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का हुआ कायाकल्प
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और हिमालयन क्वीन अब तक नहीं लौटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पूरा होने और लोकार्पण के बाद अब क्षेत्र के लोगों ने कोरोना काल में बंद हुई महत्वपूर्ण ट्रेनों की बहाली की मांग तेज कर दी है। यात्रियों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक स्टेशन का लाभ तभी मिलेगा, जब यहां से पहले की तरह लंबी दूरी की रेल सेवाएं भी शुरू हों। सबसे अधिक मांग कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और हिमालयन क्वीन को दोबारा चलाने की उठ रही है।
कोविड महामारी से पहले कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस (14887/14888) प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे कालका से रवाना होकर अंबाला, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न स्टेशनों से होते हुए बाड़मेर पहुंचती थी। ट्रेन बंद होने के बाद कालका और राजस्थान के बीच सीधी रेल सेवा समाप्त हो गई। इसके चलते यात्रियों को बीच रास्ते में एक या दो ट्रेनें बदलकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान जाने वाले यात्रियों की बढ़ीं दिक्कतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि कालका, पंचकूला और चंडीगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग राजस्थान की यात्रा करते हैं। इसके अलावा पीजीआई चंडीगढ़ आने वाले मरीजों और राजस्थान के धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह ट्रेन काफी सुविधाजनक थी। ट्रेन बंद होने के बाद इन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी संसद में कालका से बंद हुई रेल सेवाओं की बहाली का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और अन्य बंद ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग करते हुए रेल मंत्रालय से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


पश्चिम एक्सप्रेस और हिमालयन क्वीन की भी मांग
यात्री लंबे समय से कालका से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस (22926) को भी दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कालका और दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली हिमालयन क्वीन (14096) भी कोरोना काल से बंद है। लोगों का कहना है कि इन ट्रेनों की बहाली से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही कालका-अमृतसर रेल सेवा को भी दोबारा शुरू करने की मांग लगातार उठ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन के आधुनिकीकरण के साथ-साथ रेल सेवाओं का विस्तार और बंद ट्रेनों की बहाली भी जरूरी है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें