पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेक्टर-26 मदनपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 87 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन वार्ड नंबर 18 के पार्षद संदीप सोही ने किया।
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार संगर ने बताया कि शिविर 87 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में नंबरदार जसपाल सिंह, संजीव सैनी, गुरदीप मादरा, लाल सिंह, निखिल सैनी, सरबजीत सैनी, गुरविंदर सोही, जसवीर सोही व गांववासियों का काफी सहयोग रहा। इस अवसर पर शिव कांवड़ महासंघ के सुभाष चंद गुप्ता, अभिषेक सिंगला, देवेंद्र गुप्ता, गुलशन कुमार, श्याम सुंदर, गौरव मिश्रा मौजूद थे।