फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो व ट्विटर हैंडल पर दी शिकायत, मिला मुआवजा और रजिस्ट्री की नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विंडो और ट्वीटर हैंडल पर शिकायत करने के बाद पीड़ितों को न्याय मिला है। रोहतक निवासी को 6.55 लाख रुपये का मुआवजा मिला, जबकि भिवानी के एक व्यक्ति को सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने बताया कि सांपला के वार्ड नंबर-14 वासी राजमुखी ने 14 जून को शिकायत दर्ज दी कि सेक्टर-6 के लिए अधिकृत की गई भूमि का अवार्ड होने के बावजूद भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक के भू-अधिग्रहण अधिकारी मुआवजे के लिए गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम कार्यालय द्वारा संज्ञान लेने के बाद 21 जून को ही प्रार्थी की अवार्ड की राशि बैंक पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। इसी प्रकार, भिवानी के भारत भूषण जैन ने 22 अप्रैल को शिकायत दी थी कि उपायुक्त कार्यालय भिवानी के कमरा नंबर-78 में रिकॉर्ड इंचार्ज पवन बार-बार चक्कर काटने के बाद भी रजिस्ट्री की नकल नहीं दे रहा। सीएम कार्यालय के संज्ञान में आने के बाद उनको नकल की कॉपी दिलाई गई।
अन्य मामले में नगर परिषद बहादुरगढ़ के बारे में बिलों की सतीश रीटा एंड कंपनी को चार्टर्ड एकांउटेंट की व्यावसायिक फीस न देने के मामले में दर्ज शिकायत पर परिषद् की ओर से 9 सितंबर को दो लाख की राशि ट्रांसफर कर दी गई। ओएसडी के अनुसार पंचकूला के सेक्टर-12-ए, रैली गांव के मकान नंबर-72 की संतोष यादव ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पुराने मीटर के स्थान पर नया इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगवाने के बावजूद औसतन पुराने मीटर के हिसाब से बिल भेजे गए हैं। निपटान करने के बजाय निगम ने 18 जनवरी, 2021 को 145203 रुपये का एक और बिल भेज दिया। सीएम ऑफिस द्वारा निर्देश देने पर 20 सितंबर को उपभोक्ता को 81,310 रुपये का चेक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें