फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता : पोस्टर मेकिंग में करनाल के युवराज प्रथम, राज्यस्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 के जेनेटिक्स विभाग ने ऑनलाइन राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की। ‘दुर्लभ रोगों पर अपने रंग साझा करें’ प्रतियोगिता का विषय रखा गया। इसमें प्रदेश के विभन्न महाविद्यालयों के 29 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने जीवंत रंगों के साथ-साथ दुर्लभ बीमारियों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इसमें प्रथम स्थान हर्षदीप दयाल सिंह कॉलेज करनाल के युवराज सिंह को मिला। दूसरा स्थान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 की ज्योति थोमके ने हासिल किया। तीसरा स्थान राजकीय महाविद्यालय कालका की वंदना ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की प्रियंका और राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 की स्वाति ने संयुक्त रूप से जीता। निर्णायक मंडल की टीम में डॉ. सुभम भांबू, तारा जयंत और डॉक्टर नैंसी ने सभी पोस्टरों को बहुत बारीकी से देखा और छात्रों के काम की सराहना की।
संयोजिका डॉ. आदर्शदीप ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता पर मंच मिलता है। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव चौधरी ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रस्तुति में जो संवेदनशीलता और संवेदना दिखी उसे हर कोई महसूस कर सकता है। इस गतिविधि के माध्यम से कला के विद्यार्थियों ने बहुत कुछ सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें