फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 6 जून को मनाए जा रहे घल्लूघारा दिवस से पहले शनिवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और सिविल प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में 6 जून से पहले सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य की शांति को किसी भी कीमत पर भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार पंजाब को शांतिमय और देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुश्मन ताकतें राज्य की शांति में विघ्न डालने के मंसूबे बना रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे किसी भी नापाक मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा गया है और राज्य में शांति बनाई रखने के लिए केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है। पंजाबियों को राज्य में अमन-शांति, सांप्रदायिक सद्भावना और भाईचारा कायम रखने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को पंजाब विरोधी ताकतों की तरफ से राज्य को काले दिनों में धकेलने की सभी साजिशों को नाकाम कर कड़ा सबक सिखाने की अपील की। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में अमन -शांति को कायम रखने के लिए वचनबद्ध है और लोगों के सहयोग के साथ इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें