फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया गुरुग्राम में हुंडई कंपनी के कार्यालय का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा केवल बिजनेस टू बिजनेस या गवर्नमेंट टू बिजनेस अथवा गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट संबंध तक सीमित नहीं है। यह प्रदेश आतिथ्य की भूमि व गीता की जन्मस्थली है। इसलिए हम ‘हार्ट टू हार्ट कनेक्ट‘ अर्थात दिल से दिल के जुड़ाव में विश्वास रखते हैं। मनोहर लाल मंगलवार को गुरुग्राम के सेक्टर-29 में ह्युंडई मोटर्स इंडिया के नए अत्याधुनिक कारपोरेट मुख्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औद्योगिक स्वीकृतियां प्रदान करने के लिए हमारे सिंगल विंडो सिस्टम को भारत में श्रेष्ठ प्रणालियों में से एक माना गया है। मुख्यमंत्री ने ह्युंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस एस किम के साथ रिबन काटकर कंपनी के नए कारपोरेट मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कंपनी द्वारा नूंह जिले के मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा अलआफिया नागरिक अस्पताल में लगाए गए दो आक्सीजन प्लांट का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कंपनी के कॉरपोरेट मुख्यालय परिसर में पौधा भी लगाया। उन्होंने दक्षिण कोरियाई कंपनियों को हरियाणा में और निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए राज्य सरकार की तरफ से पूरे सहयोग का विश्वास दिलाया।
कोरियाई भाषा से शुरू किया मुख्यमंत्री ने भाषण
हयुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के नए कारपोरेट मुख्यालय के मंगलवार को गुरुग्राम में किए गए उद्घाटन कार्यक्रम में दिलचस्प बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन कोरियाई भाषा में शुरू किया जिसका अर्थ भी उन्होंने अंग्रेजी में बताया कि ‘आई एम मनोहर लाल, चीफ मिनिस्टर हरियाणा‘ और समापन भी कोरियाई भाषा में किया जिसका अर्थ था ‘आई वेलकम यू टू लैंड ऑफ हरियाणा‘। इस पर कार्यक्रम में उपस्थित कोरियाई दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। कंपनी के एमडी और सीईओ एसएस किम ने भी अपना संबोधन ‘नमस्कार‘ से शुरू किया और ‘धन्यवाद‘ से समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें