फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों ने घेरी कार्यकारी अधिकारी की कोठी, जमकर की नारेबाजी

Thu, 14 Aug 2025 12:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। नंगल नगर काउंसिल के सफाई सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर नंगल नगर काउंसिल के नए कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह की कोठी का घेराव करके जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेता कौशल कुमार ने कहा कि नंगल नगर काउंसिल के अधिकारी उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनको नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह की कोठी का घेराव करने को मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के घरों में बरसात का पानी घुस जाता है। जिसकी रिपेयर के लिए कई बार काउंसिल अधिकारियों को कहा जा चुका है। इसके अतिरिक्त नगर काउंसिल में अन्य जातियों के लोगों को सफाई सेवकों की नियुक्ति पत्र दिए गए है पर उनसे सफाई सेवकों के तौर पर काम नही करवाया जा रहा, जो उनके साथ नाइंसाफी है। हमारी मांग है कि जिन लोगों की नियुक्ति बतौर सफाई सेवक हुई उनसे सफाई कर्मचारियों के तौर पर फील्ड में भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगल नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होने कहा कि उन्हे काउंसिल का अतिरिक्त कार्यभार मिले अभी एक सप्ताह हुआ है। आज से पहले सफाई सेवकों की और से उनसे कोई बात नही की थी और आज यूनियन नेता से बातचीत कर उन्हे स्वतंत्रता दिवस के बाद मिलने को कहा गया है ताकि उनकी समस्याओं को स्थाई हल किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें