संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अमेरिकी सरकार के दबाव में पूरी भारत सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापारिक समझौतों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने तहसील स्तर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के संगठनों ने अमृतसर तहसील में इकट्ठा होकर कचहरी तक मार्च भी किया।
इस दौरान उगराहां ग्रुप के नेता परमिंदर सिंह पंडोरी, मंगल सिंह टांडा जमहूरी किसान सभा, हरजीत सिंह झीतां आजाद संघर्ष कमेटी ने कहा कि जब से अमेरिका में ट्रंप सरकार सत्ता में आई है, तब से विकासशील देशों को विभिन्न टैरिफ के नाम पर लगातार डराया जा रहा है। अगर भारत सरकार अमेरिकी दबाव में समझौता करती है, तो पूरे भारत में एक बड़ा आंदोलन होगा।