कालका। बसन्त विहार जन कल्याण समिति ने कॉलोनी के प्रवेश गली के पास स्थित सरकारी जगह पर लोगों द्वारा फेंके जा रहे कचरे को साफ करवाकर पार्क बना दिया। इस जगह की सफाई कर पौधे भी लगाए गए। इससे कॉलोनी की सुदंरता और हरियाली बढ़ जाएगी।
समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी के प्रवेश करते ही खाली जगह पर लोगों द्वारा घरों का कचरा फेंका जा रहा था। जब भी कोई कॉलोनी में आता था तो उन्हें सबसे पहले कचरा ही दिखाई देता था। इससे उनकी कॉलोनी की छवि भी खराब होने के साथ साथ लोगों में बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ रहा था। उन्होंने समिति पदाधिकारियों सहित बसंत विहार, शर्मा कॉलोनी का सहयोग लेकर खाली जगह पर पड़े कचरे को साफ कर उसे छोटे पार्क का रूप दे दिया।
इसके अलावा कॉलोनी के समीप स्थित गांव की ओर से एक नाले का गंदा पानी भी कॉलोनी की प्रवेश गली में जमा हो रहा है। इससे से वहां से गुजरने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं से सहित वहां से गुजरने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गंदे पानी की समस्या के हल का मिला आश्वासन
समिति ने गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम कालका सहित नगर परिषद अधिकारियों से गुहार लगाई। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस गंदे पानी की निकासी के लिए पक्का नाला बनवाकर नदी तक पहुंचा कर इस समस्या का हल करवाया जाएगा।