फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय पहलः बुड़ैल की स्मार्ट जेल के डेढ़ लाख फूलों से महकेगा चंडीगढ़, कैदी करते हैं देखरेख

Wed, 18 Mar 2020 01:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बुड़ैल जेल परिसर में उगाए गए फूलों के पौधे
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल की फिजाएं अब बुड़ैल की स्मार्ट जेल में उगाए गए फूलों से महकाने को तैयारी हैं। जेल परिसर में कैदियों, एनजीओ की मदद से जेल प्रबंधन ने 1.5 लाख फूलों के पौधे उगाए हैं। इन्हें शहर के सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित आरडब्ल्यूए के जरिए मुफ्त वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर 51 स्थित बुड़ैल स्मार्ट जेल परिसर कैदियों द्वारा उगाए गए रंग-बिरंगे फूलों से महक रही है। अब इन फूलों की महक से चंडीगढ़ शहर को महकाने की तैयारी की जा रही है। जेल प्रबंधन पिछले कुछ दिन से जेल परिसर में आर्गेनिक शेयरिंग एनजीओ, कैदियों की मदद से विभिन्न प्रजाति के 1.5 लाख फूलों की पौध तैयार कर रहा था। अब यह पौध पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद अब इन पौधों को शहर में वितरण किया जा रहा है।

ली कार्बुजिए सेंटर सहित शहर के धार्मिक स्थलों, आरडब्ल्यूए के जरिए लोगों और सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं। जेल प्रबंधन के अनुसार अब तक जीएमएसएसएस सेक्टर 45, 44, 28, 35 में निशुल्क फूल वितरित किए गए हैं। फूलों के वितरण का यह कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन


इन फूलों की पौध का हो रहा वितरण
जेल परिसर में करीब एक दर्जन प्रजाति के फूल की पौध उगाई गई है। इनमें केलेंडुला, डहेलिया, आइस प्लांट, साल्विया, स्वीट विलियम, अस्टर, नेस्ट्रेशियम आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

10 कैदी करते हैं देखरेख
जेल परिसर में फूलों की इस बगिया को बनाने में 10 कैदियों की अहम भूमिका रहती है। पांच-पांच कैदी सुबह और शाम इन फूलों की पौध की देखरेख करते हैं। जेल प्रबंधन और आर्गेनिक शेयरिंग की ओर से इन कैदियों को फूलों की पौध के लिए बीज उपलब्ध कराए गए हैं।

फूलों से बढ़ेगी शहर में तितलियों की संख्या
शहर में फूलों के निशुल्क वितरण किए जाने का उद्देश्य सिर्फ शहर में तितलियों और मुधमक्खियों की संख्या को बढ़ाना है। शहर में फूल और फलदार पौधों की घटती संख्या को देखते हुए यह वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

- राहुल महाजन, अध्यक्ष, आर्गेनिक शेयरिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें