फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नवंबर को परखी जाएगी बच्चों की दक्षता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना काल में सर्वाधिक प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। इसके चलते स्कूली बच्चे पिछली कक्षाओं की पढ़ाई भूल चुके हैं। इसे देखते हुए बच्चों के बौद्धिक क्षमता का आकलन कराने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एनएएस) के तहत आगामी 12 नवंबर को तीसरी, पांचवीं, आठवीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सर्वे के जरिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। पंचकूला जिले के सभी स्कूलों का चयन राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की परीक्षा के लिए किया गया है। यह जानकारी पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल देवी और उप जिला शिक्षा अधिकारी मंजू ग्रोवर ने दी।
बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एनएएस) परीक्षा में प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे, जोकि ओएमआर शीट के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा देंगे। तीसरी और पांचवीं के विद्यार्थियों से गणित, भाषा एवं ईवीएस विषय संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। आठवीं और 10वीं के विद्यार्थियों से सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों से संबंधित प्रश्न आएंगे। परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश जारी होने के उपरांत चारों कक्षाओं के शिक्षक विद्यार्थियों की तैयारियां कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

आज होगा मॉक टेस्ट, शिक्षकों की बढ़ीं धड़कनें
वीरवार को पंचकूला के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एनएएस) परीक्षा की तैयारी की जांच के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों की दक्षता जानी जाएगी। यह स्कूल के शिक्षकों के लिए चुनौती भरा होगा, जिसे लेकर स्कूलों शिक्षकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। इस परीक्षा में पूरे जिले भर के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें