फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के साथ मनाई दिवाली, देशभक्ति के गीत सुनाए

विज्ञापन
अपने आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : 1
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ वीरवार को दीपावली मनाई। पुलिस जवानों ने देशभक्ति के गीत सुनाए। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के उत्साह को बढ़ाते हुए स्वयं भी ‘मनुष्य तू बड़ा महान...’ गीत सुनाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की। उन्होंने सभी कर्मियों को दीपों के इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और प्रदेश सदा, सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहते हुए भारत के मानचित्र पर अपनी चमक बिखेरता रहे। उन्होंने कहा कि जो परिकल्पना राम राज्य के लिए रामायण में की गई थी, उसी रास्ते पर हमें समाज को आगे लेकर जाना है। इससे एक स्वस्थ और समृद्ध प्रदेश का निर्माण हो सकेगा।
सभी कर्मियों ने मुख्यमंत्री को भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल, सीआईडी चीफ आलोक मित्तल सहित सीएम आवास के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें