फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 30 अगस्त तक जांच लें मतदाता सूची में नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावा-आपत्ति का मौका, युवाओं से वोट बनवाने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। 31 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सतपाल शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 30 अगस्त तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
डीसी ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 तथा मृत, अपात्र या अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुके मतदाता का नाम हटाने के लिए फार्म-7 भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। दावे और आपत्तियां संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में या निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा कराई जा सकती हैं। डीसी ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वोट बनवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें