पंचकूला। किसानों को कृषि यंत्रों का लाभ देने के लिए सीआरएम योजना के तहत 21 अगस्त को सुबह 10:30 बजे उपायुक्त कार्यालय में ऑनलाइन ड्रॉ निकाला जाएगा। जिले में कुल 104 किसानों ने आवेदन किया है। इनमें 7 स्ट्रॉ बेलर आवेदकों में से 2 और 82 सुपर सीडर आवेदकों में से 14 किसानों का चयन होगा। अन्य कृषि यंत्रों के लिए पात्र किसानों का चयन पहले ही किया जा चुका है। निर्धारित लक्ष्य पूरा होने के बाद नियमों के अनुसार 30 प्रतिशत अतिरिक्त पात्र आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। विभाग ने ड्रॉ प्रक्रिया पारदर्शी रखने की बात कही है। चयनित किसानों को नियमानुसार कृषि यंत्रों का लाभ मिलेगा। विभाग ने किसानों से पात्रता और जरूरी दस्तावेज पूरे रखने की अपील की है। संवाद