फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: एसआई भर्ती के नाम पर 49 लाख ठगे, भाजपा से निलंबित नेता विनोद खरब गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2022 01:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पूंडरी के विधायक के बेटे अमित गोलन ने पांच जुलाई को खरब के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-14 थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। वह तभी से फरार था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में विनोद खरब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआई भर्ती के नाम पर 49 लाख रुपये ठगने के मामले में भाजपा से निलंबित नेता विनोद खरब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दो माह से फरार था। उसके खिलाफ पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन के बेटे ने केस दर्ज कराया था। पंचकूला पुलिस को सूचना मिली थी कि खरब देहरादून में है। टीम रवाना हुई और उसे आईएसबीटी पर दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से प्रदेश में सरकारी नौकरी लगवाने के कई और मामलों का खुलासा हो सकते हैं। 

विज्ञापन


एसआईटी के इंचार्ज एसीपी किशोरी लाल ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसने एसआई की नौकरी लगवाने के लिए रुपये किसको दिए। इस बात की भी जांच की जाएगी खरब के तार किन अधिकारियों से जुड़े हैं।

पांच जुलाई को केस दर्ज हुआ था

पूंडरी के विधायक के बेटे अमित गोलन ने पांच जुलाई को खरब के खिलाफ पंचकूला सेक्टर-14 थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। वह तभी से फरार था। उसे अपने घर पर ठहराने के आरोप में उसके साले जसबीर को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

जुलाई में निकाल दिया था पार्टी से

विनोद खरब पार्टी में एक कार्यकर्ता था। उसकी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिली तो जुलाई में उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। वह अब पार्टी का सदस्य नहीं है। - सुखविंदर श्योराण, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा

यह था मामला

शिकायत के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-12ए निवासी अमित गोलन और पानीपत निवासी विनोद खरब की जान-पहचान होने के बाद एक-दूसरे के घर आना-जाना हुआ। खरब ने खुद को भाजपा किसान मोर्चा का सदस्य बताया और कहा कि उसकी अच्छी पहुंच है। किसी को पुलिस में आसानी से भर्ती करवा सकता है। पहले भी कई युवकों की नौकरी लगवा चुका है। अमित ने खरब की बातों में आकर ममेरे भाई को हरियाणा पुलिस में एसआई भर्ती कराने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए खरब ने पहले 25 लाख और बाद में 24 लाख रुपये लिए। परिणाम घोषित होने के बाद लिस्ट में नाम नहीं आया। खरब से पैसे वापस मांगे तो उसने कुछ दिन की मोहलत मांगी। काफी समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। अमित खरब के घर पानीपत गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि वह पहले भी ठगी कर चुका है। इसके बाद अमित ने खरब के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें