फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल को मिली प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल समेत 2009 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। कुलदीप चहल को अब सलेक्शन ग्रेड मिल गया है। उन्हें पदोन्नति के सभी फायदे मिलेंगे। हालांकि पंजाब लौटने पर वह डीआईजी बन जाएंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से पहले कुलदीप सिंह चहल मोहाली के एसएसपी थे। पंजाब कैडर के 2009 बैच के आईपीएस कुलदीप सिंह चहल आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ में एएसआई रहते हुए ग्राउंड लेवल पर भी काफी काम कर चुके हैं। उनकी 2005 में चंडीगढ़ में एएसआई के पद पर ज्वाइनिंग हुई थी। मूलरूप से वह जींद जिले के गांव उझाना के रहने वाले हैं। कुलदीप सिंह के साथ ही आईपीएस नवीन सिंगला को भी पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें