चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल को पहली बार संतोष ट्रॉफी की मेजबानी मिली है। इसे लेकर चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन में जबरदस्त उत्साह है। यूटी खेल विभाग के सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 21 नवंबर से संतोष ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। इसे लेकर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अगले कुछ दिनों में तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। टूर्नामेंट यूटी खेल विभाग के सहयोग से कराया जा रहा है।
चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राकेश बख्शी ने बताया कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें 18 नवंबर को शहर पहुंच जाएंगी। यहां पर सभी टीमों के सदस्यों का कोविड टेस्ट कराया जाएगा।
यह टीमें खेलेंगी
संतोष ट्राफी में चंडीगढ़ के साथ सर्विसेज, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश की टीमें शिरकत कर रही हैं। मुकाबलों से पहले सभी टीमें अभ्यास सेशन में भी हिस्सा लेंगी।