फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मैच में प्लाजा जोन ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे पहले बलरामजी दास टंडन स्मारक ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे अंडर-16 मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को प्लाजा जोन ने टेरिस जोन के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में आठ रनों की बढ़त के साथ मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

271 रनों पर ढेर हुई टेरिस जोन के बाद प्लाजा जोन ने मंगलवार को मैच के दूसरे दिन आठ रन पर एक विकेट के नुकसान से आगे खेलते हुए दिन के अंत तक 279 रन जुटाए। एक समय पर प्लाजा जोन का स्कोर नौ विकेट के नुकसान पर 231 रन था परंतु अंत तक डटे रहे मनराज की 43 रनों की साहसिक पारी टीम के लिए वरदान साबित हुई। मनराज ने आठ चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं, करमन पॉल ने 48 जबकि अक्श राणा ने 42 रन बनाए। पारी में छह विकेट चटकाने के लिए प्लाजा जोन के गिरिश खत्री को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
वहीं दूसरी ओर, सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएस स्कूल में लेजर जोन और रोज जोन के बीच खेले गए एक अन्य मुकाबले में अनुराग चैहान की 95 रन और बलराज सिंह की 88 रनों की पारी की बदौलत लेजर जोन ने मैच अपने नाम किया। रोज जोन ने नौ विकेट पर 287 रनों पर पारी घोषित कर दी थी। जवाब में क्रीज पर डटी अनुराग और बलराज की जोड़ी ने चार विकेट के नुकसान पर दिन का खेल खत्म होने तक 289 रन जुटाए और लीड के आधार पर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें