फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 महीने बाद जीएमसीएच 32 में शुरू हुई ऑफलाइन ओपीडी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 में 6 महीने बाद सोमवार को ऑफलाइन ओपीडी की सुविधा शुरू हुई। फिजिकल ओपीडी में मरीजों को ऑन स्पॉट पंजीकरण के बाद परामर्श मिला।
विज्ञापन

इस दौरान मरीजों को ओपीडी में भेजने से पहले उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर पंजीकरण किया गया। जिन मरीजों ने कोरोना टीकेकी दोनों खुराक लगवा ली थी, उन्हें टेस्ट नहीं कराना पड़ा। हालांकि, जानकारी केअभाव में पहले दिन कम संख्या में मरीज ओपीडी में पहुंचे। सुबह 12 बजे के बाद ओपीडी में इक्का-दुक्का मरीज ही नजर आए।
अस्पताल केचिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर गर्ग का कहना है कि ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा जारी रहेगी, ताकि मरीज अपनी सुविधा केअनुसार इसका उपयोग कर सकें। कोविड के कारण दूसरी लहर के दौरान मार्च 2021 में अस्पताल की फिजिकल ओपीडी बंद कर दी गई थी। टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों को परामर्श दिया जा रहा था। मरीजों की परेशानी व संक्रमण की कम होती दर को ध्यान में रखते हुए फिर से पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें