फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टेट ऑफिस करेगा अपनी 27 संपत्तियों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के एस्टेट ऑफिस ने अपनी खाली पड़ी संपत्तियों की नीलामी की तैयारी कर ली है। विभाग ने आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की सूची तैयार किया है। इस महीने के अंत तक नीलामी के बारे में नोटिस जारी किया जा सकता है। विभाग ने नीलामी की आखिरी मंजूरी के लिए फाइल भेजी है।
विज्ञापन

एस्टेट विभाग करीब 27 संपत्तियों को नीलामी में रखेगा, इसमें 8 आवासीय, 10 व्यावसायिक प्लॉट और 9 नर्सिंग होम्स की साइट शामिल हैं। साल 2019 में विभाग को व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियों के लिए रिस्पांस नहीं मिला था, जबकि आवासीय संपत्तियों की नीलामी करने में विभाग सफल रहा था।
इस संबंध में एस्टेट ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने संपत्तियों की सूची तैयार करवा ली है और नीलामी की तिथियों को तय कर जल्द ही नोटिस जारी कर दिया जाएगा। पिछली बार आवासीय संपत्तियों के लिए विभाग को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे विभाग को करीब 44 करोड़ का राजस्व मिला था। तब विभाग 11 फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों की नीलामी करने में सफल रहा था। सबसे अधिक सेक्टर-33 की साइट 15 करोड़ 30 लाख 28 हजार 732 रुपये में नीलाम हुई थी।
विज्ञापन

संभावना है कि नीलामी में रखी जानी वाली सभी आवासीय संपत्तियां फ्री होल्ड होंगी, जो सेक्टर-33, 34, 35, 37 और 40 में बनी हुई हैं। इन आवासीय संपत्तियों का एरिया 167 से 528 स्क्वॉयर यार्ड के बीच होगा और आरक्षित मूल्य 1.2 से 3.7 करोड़ के करीब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें