फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन यादव ने संभाला गृह सचिव का पद, आज आवंटित होंगे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ष 2000 बैच के आईएएस नितिन कुमार यादव (हरियाणा कैडर) ने सोमवार को चंडीगढ़ प्रशासन में गृह सचिव का पदभार संभाल लिया। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की तरफ से उन्हें अभी अन्य विभाग नहीं सौंपे गए हैं। मंगलवार को वित्त सचिव से विभिन्न विभाग लेकर उन्हें सौंपे जा सकते हैं।
विज्ञापन

आईएस नितिन यादव यूटी प्रशासन में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के बाद दूसरे नंबर के अधिकारी होंगे। फिलहाल सबसे ज्यादा विभाग वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े के पास हैं, लेकिन नितिन यादव के आने के बाद उन्हें कई महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते हैं। हरियाणा सरकार ने शनिवार को उन्हें कार्य मुक्त कर दिया था। कुछ हफ्ते पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नितिन यादव को चंडीगढ़ का गृह सचिव बनाया गया था। उन्होंने अरुण कुमार गुप्ता की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था।
बता दें कि यूटी प्रशासन ने गृह सचिव के पद के लिए आईएएस नितिन कुमार यादव के नाम की ही सिफारिश की थी। हरियाणा द्वारा भेजे गए नामों में वर्ष 2000 बैच के नितिन कुमार यादव, वर्ष 2000 बैच के पंकज अग्रवाल और वर्ष 2003 बैच के विनय सिंह का नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें