फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने निटर के साथ ३० साल का अनुबंध एक साल में तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (निटर) के साथ 30 साल का अनुबंध एक साल में खत्म करने का निर्णय लिया है। नगर निगम निटर से सुझाव लेता रहेगा, लेकिन सड़कों की डिजाइन नहीं बनवाएगा। हालांकि, ठेकेदार को मैटेरियल के लिए सुझाव देगा, जिससे कुल अनुबंध का 0.35 प्रतिशत रुपया मिलता रहेगा। निगम यह प्रस्ताव सदन की बैठक में लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने 5 जनवरी 2020 को निटर के साथ अनुबंध किया था। अनुबंध के अनुसार निटर की टीम को शहर की सड़कों का सर्वे करना था। वहीं, कहां-कहां किस तरह के मैटेरियल से सड़कों का निर्माण होना है, इसकी पूरी जानकारी निगम को देनी थी। इससे निगम के पास अपनी सड़कों का नया डाटा उपलब्ध होना था, वहीं उनकी गुणवत्ता को बढ़ाना था। इसके लिए निटर से नगर निगम ने मात्र 36.60 लाख रुपये में अनुबंध किया था। अब निटर को सिर्फ ठेकेदार से ही रुपये मिलेंगे, नगर निगम कोई फंड नहीं देगा।
निटर के प्रस्ताव पर बनी सड़क उखड़ी, फिर बनेगा प्रस्ताव
शहर की कुछ वी6 और रामदरबार की सड़क कुछ दिन पहले बनी थी, जो अब उखड़ चुकी है। इसका प्रस्ताव निटर ने ही बनाया था। अब इन सड़कों का प्रस्ताव फिर से लाया जा रहा है। साथ ही निटर की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर बनी सड़कों के प्रस्तावों में भी बदलाव का प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें