फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 इमरजेंसी के कूड़ेदान में मिला भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 इमरजेंसी के कूड़ेदान में मंगलवार शाम एक भ्रूण मिला। सफाई कर्मी ने कूडे़दान में भ्रूण को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को शाम करीब साढ़े 7 बजे सूचना मिली कि जीएमसीएच-32 इमरजेंसी के कूड़ेदान में भ्रूण पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पता चला कि अस्पताल का सफाई कर्मी इंद्रपाल सफाई कर रहा था तभी उसे कूड़ेदान में भ्रूण मिला। बता दें कि करीब तीन सप्ताह पहले भी जीएमसीएच-32 में भ्रूण मिला था। इसके अलावा अगस्त महीने में जीएमएसएच-16 के कूडे़दान व सेक्टर-40 से भ्रूण मिला था। हालांकि, पुलिस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें