फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लाख कीमत के 19 साइकिलों के साथ व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर 19 साइकिलें बरामद की हैं। इसकी कीमत तकरीबन 4 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी मोहाली के गांव कांसल निवासी नीमकांता (40) है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 19 सितंबर को नीमकांता को सेक्टर-9 की पार्किंग से रंगे हाथ साइकिल चोरी करते हुए पकड़ा था। इसके बाद उसकी निशानदेही पर 19 साइकिलें बरामद हुईं, जो उसने खरड़ के जंगलों में छिपा रखी थीं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तड़के शहर के विभिन्न पार्कों की रेकी करता था और जहां उसे साइकिल खड़ी दिखती थी, वह ताला तोड़कर चुरा लेता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी सेक्टर-3 थाने में एक और सेक्टर-19 में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी पार्टियों में वेटर का काम करता था। बता दें कि इससे पहले मनीमाजरा थाना पुलिस ने बीते 15 सितंबर को चोरी की 7 साइकिलों के साथ मनीमाजरा निवासी बंटी व आशीष को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें