चंडीगढ़। मौलीजागरां कॉलोनी में रंजिशन दो नाबालिग चचेरे भाइयों पर तीन नाबालिग सहित चार युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में घायल मौलीजागरां केरविंदर (17) के शरीर पर चार जगह चाकू से वार किए और पैर पर हमले के बाद आरोपी चाकू को शरीर में ही छोड़कर फरार हो गए। राजिंदर (17) के सिर पर चाकू से वार किए गए हैं। रविंदर पीजीआई में भर्ती है, जबकि राजिंदर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
रविंदर मौलीजागरा के सरकारी स्कूल में पढ़ता है और राजिंदर मनीमाजरा में मोबाइल रिपेयर का काम सीख रहा है। पुलिस ने इस मामले में पंचकूला राजीव कॉलोनी केरहने वाले तीन नाबालिग और चौथे युवक राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस केमुताबिक यह घटना रंजिश केकारण हुई है। राजिंदर और रविंदर मौलीजागरां में मिट्टी केतेल के डिपो केपास रहते हैं। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है। जब दोनों पीड़ित नाबालिग नूडल्स खाने मार्केट की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तीन नाबालिग सहित चार युवक आए और उन पर चाकुओं से हमला कर दिया।