फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक लोगों के लिए खुला रहेगा आर्किटेक्चर म्यूजियम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक नवंबर 1966 के दिन चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला था। इस दिवस को मनाने के लिए सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में आर्किटेक्चर म्यूजियम बनाया गया है। सोमवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने यहां का दौरा किया और शहर के आर्किटेक्चर को देखकर काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

उनके निर्देश पर ये आर्किटेक्चर म्यूजियम 15 नवंबर तक शहरवासियों के लिए खुला रहेगा। इस म्यूजियम में शहर की महत्वपूर्ण इमारतों और हेरिटेज फर्नीचर के कुछ मॉडल भी प्रदर्शित किए गए हैं। सलाहकार धर्मपाल को चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया ने आर्किटेक्ट्स की मूल टीम द्वारा विकसित शहर की योजना अवधारणाओं को समझाया। इस मौके पर गृह सचिव नितिन यादव, वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े, डीसी मनदीप सिंह बराड़, आईएएस विनोद पी. कावले, नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें