फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान छात्रों से मिले सलाहकार धर्मपाल, मदद का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने मंगलवार को अफगानी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एनजीओ युवसत्ता के फाउंडर प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में अफगान स्टूडेंट्स यूनिटी ग्रुप (चंडीगढ़) के सदस्यों ने सलाहकार से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

सलाहकार धर्मपाल ने सभी एनजीओ से आह्वान किया कि वह अफगानी छात्रों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के साथ भारत के पुराने सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। यह कठिन समय है, ऐसे में अफगानिस्तान के युवा जो भारत में रह रहे हैं, उन्हें परेशानी नहीं होने देनी चाहिए। भारत के लोगों को इसके लिए आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत वैसे भी अतिथियों का सम्मान करता है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजकुमार को फोन कर उनकी ओर से दी गई मदद पर आभार जताया। बताया गया कि पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से इन छात्रों की ट्यूशन फीस माफ की गई और हॉस्टल सपोर्ट दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मुफ्त में इलाज किया गया। अफगान स्टूडेंट्स यूनिटी ग्रुप (चंडीगढ़) के फाउंडर अब्दुल मोनीर ककार ने सलाहकार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें