फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : माता मनसा देवी मंदिर सजा, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना काल के बाद इस बार माता मनसा देेवी के दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने व्यापक और पुख्ता प्रबंध किए हैं। दो से 10 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेले के लिए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार मंदिर को पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए कई माह से की जा रही तैयारियाें को नवरात्र के एक दिन पहले शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। इस बार के नवरात्र मेले के दौरान वीपीआई आवागमन ज्यादा रहने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां कर रखी हैं। इसके अलावा जिले के अन्य मंदिरों को भी सजाया गया है। पंचकूला के मंदिरों के अलावा कालका स्थित श्री काली माता मंदिर, रायपुररानी, पिंजौर, मोरनी और बरवाला में भी चैत्र नवरात्र को लेकर उल्लास है। मंदिरों के आसपास बाजारों से शुक्रवार को माता की चुनरी, नारियल, पूजा-अर्चना के सामान की श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।
नौ जगहों से मंदिर के लिए बस सेवा
ट्राईसिटी में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को नौ जगहों से मंदिर के लिए बस सेवा मिलेगी। जीरकपुर, चंडीगढ़, कालका, डेराबस्सी, शहजादपुर, बरवाला, नारायणगढ़, रायपुररानी और पंचकूला से सीधी बसें माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचेंगी। रोडवेज की बसें हर रोज 120 चक्कर मंदिर के लगाएंगी। अन्य रूट प्रभावित न हों, इसलिए ज्यादातर रूटों को माता मनसा देवी मंदिर से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। इसके लिए 1000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मंदिर परिसर में लगाई गई है। मेले के दौरान 20 पुलिसकर्मी बॉडी कैमरे के साथ तैनात रहेंगे। जांच के लिए 15 नाके भी लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में दमकल विभाग की गाड़ी और कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।
चिकित्सकों की टीम तैनात, दवाइयां भी मिलेंगी
मंदिर परिसर में सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर चिकित्सकों की टीम और हेल्थ वर्कर्स को तैनात किया गया है। पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध करवा दी गई हैं। अस्पताल परिसर में दो एंबुलेंस हर समय तैनात रहेंगी। अगर किसी श्रद्धालु की तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है तो उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा।
दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को मिलेगी लिफ्ट की सुविधा
माता के दर्शनों के लिए आने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को वीआईपी गेट से प्रवेश करवाया जाएगा। वीआईपी गेट में दो लिफ्ट हैं। एक लिफ्ट से श्रद्धालुओं को ले जाया जाएगा और दूसरी में वीआईपी मूवमेंट रहेगी। इसके अलावा छह टॉयलेट ब्लॉक बनाए गए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश हैं कि बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति मंदिर परिसर में रहनी चाहिए। सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 20 अस्थायी सीसीटीवी कैमरे और लगवाए जा रहे हैं, जबकि पहले ही 48 कैमरे मंदिर परिसर में लगे हैं। माता मनसा देवी के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। - अशोक बंसल, सीईओ, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें