फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-2 में प्रदर्शन किया। उन्होंने सिलिंडर और दोपहिया वाहनों पर फूलों की मालाएं चढ़ाईं। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद जनता से दूरी बना ली है। कौन कैसे घर चला रहा है, इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। डीजल के दाम बढ़ने से हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि पेट्रोल का दाम 100 रुपये और डीजल 93 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है। बच्चों की फीस से लेकर स्टेशनरी तक सब महंगी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार की वजह से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस मौके पर हर्ष चड्डा, गफूर मोहम्मद, नरेश मान, बिट्टू रैली, सुरेंदर कुंडू, मान सिंह व प्रगास गुमथला, महेंद्र देबन, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें