फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : 12 करोड़ के विकास कार्य शुरू, मल्टीलेवल पार्किंग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माता मनसा देवी मंदिर चैत्र नवरात्र के लिए तैयार हो रहा है। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कर दी हैं। मल्टीलेवल पार्किंग और टॉयलेट ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को भटकना न पड़े। इस बार मंदिर में पहुंचने पर भक्तों को कई नई चीजें देखने के लिए मिलेंगी।
विज्ञापन

दो से 10 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र चलेंगे। इस नवरात्र में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। दो साल कोरोना संक्रमण में बीतने के कारण मेला नहीं भर पाया था। इसलिए उम्मीद है कि इस बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और भी ज्यादा होगी। मेले के दौरान अव्यवस्था न फैले इसलिए माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं। वाहनों को खड़ा करने में परेशानी न आए इसलिए 10 करोड़ रुपये से मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा रही है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखकर छह अलग-अलग जगह टॉयलेट ब्लॉक बनाए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण भी जारी
चैत्र नवरात्र के दौरान माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगती है। मई की झुलसा देने वाली गर्मी में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इस परेशानी को देखकर श्रद्धालुओं के लिए 87 लाख रुपये खर्च कर शेड लगाया जा रहा है ताकि उन्हें लाइन में लगते समय गर्मी से राहत मिल सके। इसके अलावा 53.75 लाख रुपये से सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। पाथ-वे सरफेस पार्किंग पर भी 16 लाख से ज्यादा की धनराशि खर्च होगी। इन सभी सुविधाओं के भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी भी हो रही तैयार
मंदिर में पूरा करने आने वालों की अगर सेहत बिगड़ जाती है तो उसके लिए डिस्पेंसरी भी बनाई जा रही है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। यहां पर इमरजेंसी में प्रयोग होने वाली दवाइयों की उपलब्धता रहेगी। इस पर 17.87 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। इसके अलावा 11 लाख रुपये साइन बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए श्राइन बोर्ड प्रयासरत है। इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस बार भी कई परियोजनाएं चल रही हैं। कुछ चैत्र नवरात्र से पहले पूरी हो जाएंगी तो बाकी भी जल्द ही पूरी की जाएंगी। - शारदा प्रजापति, सचिव, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें