फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के सफर में जांचा जा रहा दोनों टीके लगाने का सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखकर सेक्टर-5 बस स्टैंड से बसों में चेकिंग की जा रही है। स्थानीय और लांग रूट की बसों में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं बस में सफर करने से पहले वैक्सीन की दोना डोज लगवाने का सर्टिफिकेट भी जांचा जा रहा है। पंचकूला बस स्टैंड से रोजाना 80 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए परिवहन और पुलिस विभाग की तरफ से पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शहर में रोजाना 800 कोरोना के केस आ रहे हैं। इसे लेकर जिले के पुलिस विभाग, परिवहन विभाग और कोरोना नियमों का पालन करवाने वाले घटना कमांडर्स मुस्तैद हैं। शहर के लंबी दूरी पर पंचकूला बस स्टैंड से दिल्ली, करनाल, पानीपत, रोहतक सहित अंतरराज्यीय बस सर्विस में भी इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा शहर के दो गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नियमों का पालन करवाने में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। यहां पर पुलिस तैनात हो रही है। जो भी लोग बिना मास्क घूमते पाए गए। उनके भी चालान पुलिस की ओर से किए जा रहे हैं।
पंचकूला बस स्टैंड के जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि शहर से बस में यात्रा करने वाले लोगों को दोना डोज लगवाने के बाद सफर करने दिया जा रहा है। इसकी जांच लगातार की जा रही है। बसों के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ड्राइवर ने सीट से अधिक यात्री भरे तो उसका चालान किया जाएगा। इसके लिए बसों के ड्राइवर और कंडक्टरों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें