फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह : पंचकूला में मनाया आयुष आपके द्वार महोत्सव, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने किया महोत्सव का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राज्य औषधीय पादप बोर्ड हरियाणा, आयुष विभाग, वन विभाग, हरियाणा एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी पंचकूला द्वारा राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के आह्वान पर आयुष आपके द्वार महोत्सव जिला पंचकूला में मनाया गया। इस एक वर्षीय योजना का उद्घाटन हरियाणा आयुष विभाग के महानिदेशक सुजान सिंह, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की ओर से राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सेक्टर-9 पंचकूला में किया गया।
विज्ञापन

इसमें लगभग 200 औषधीय पौधे लोगों को निशुल्क वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि हरियाणा में वर्ष भर में सभी जिलों में यह महोत्सव मनाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को लगभग दो लाख औषधीय पौधे वितरित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य औषधीय पादप बोर्ड का कार्यभार आयुष विभाग से पहले वन विभाग हरियाणा और हॉर्टिक्लचर विभाग हरियाणा द्वारा देखा जा रहा था। अब एक वर्ष के लिए आयुष विभाग को सौंपा गया है।
औषधीय पौधों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला एवं औषधालय स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने औषधीय पौधों के गुणों केे बारे में विस्तार से बताया और आम लोगों एवं किसानों को भी औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें