पंचकूला। पंचकूला रीजन में 12वीं सीबीएसई की परीक्षा में 122545 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 99.56 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं। सीबीएसई पंचकूला के रीजनल ऑफिसर विजय यादव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 197 विद्यालय के 10512 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। वहीं, हरियाणा के 1332 विद्यालयों के 112031 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
इस बार रिजल्ट का आकलन दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के आए अंकों के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन स्कूल की ली गई ग्यारहवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के आधार पर अंकों का मूल्यांकन किया है। पंचकूला रीजन में हिमाचल और हरियाणा आते हैं।