पंचकूला। हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने पर हरियाणा के अग्रवाल बंधुओं की ओर पंचकूला के मेयर और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद थे। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अग्रवाल समाज का मान सम्मान केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश बढ़ाने का काम किया गया है। समाज के लोगों में काफी उत्साह है और पूरे प्रदेश से लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
कुलभूषण गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि अब हिसार से देश एवं विदेश जाने वाले लोगों को महाराजा अग्रसेन के बारे में जानकारी मिल सकेगी। हिसार एयरपोर्ट पर दुनिया भर से लोगों का आवागमन होगा, जिससे कुछ लोगों को महाराजा अग्रसेन के बारे में जानकारी होगी, लेकिन जिन्हें नहीं पता होगा वे लोग भी महाराजा अग्रसेन के बारे में जानेंगे। इस प्रकार महाराजा अग्रसेन का नाम पूरी दुनिया में विख्यात होगा। महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया और एक ईंट से समाजवाद किया था, उसी दिशा में मुख्यमंत्री भी आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा के हर वर्ग को एक साथ लेकर चल रहे हैं और सभी के उत्थान के लिये काम में जुटे हुए हैं। गोयल ने कहा कि अग्रवाल बंधु हमेशा ही समाज के लिये दबे कुचले लोगों के उत्थान में जुटा है। गोयल ने मांग की कि अग्रोहा को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए, अग्रोहा तक रेल लाइन का निर्माण ट्रेन चलाई जाए।
अग्रोहा के टीले की खुदाई की जाए। अग्रोहा को सब डिवीजन बनाया जाए। महाराजा अग्रसेन का पुराना महल जो टीले के रूप में बदल गया है, उसकी खुदाई का काम जल्द शुरू होना चाहिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला प्रधान विजय अग्रवाल, पूर्व प्रधान तेजपाल गुप्ता, महासचिव प्रवीण गोयल, रोशन लाल जिंदल, तेजपाल गुप्ता, मोती लाल जिंदल, आनंद सिंगला, विनय अग्रवाल, तेजपाल गुप्ता, सीबी गोयल, अमित जिंदल, भीमसेन अग्रवाल, कुसुम कुमार गुप्ता, बीबी सिंगल, शाम लाल बंसल, वीरेंद्र गर्ग, अनिल गोयल भी उपस्थित थे।