मोरनी। टिक्कर ताल क्षेत्र के गांव बराट में एक बोलेरो गाड़ी लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार में कुल चार लोग सवार थे जिनमें एक को गहरी व तीनों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को ग्रामीणों ने खाई से बाहर निकाला और मोरनी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पंचकूला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी (एचआर-71-एस-0078) तेज गति में थी और जब चालक का गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा तो यह खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में सवार चारों व्यक्ति यमुनानगर के रादौर के बताए गए हैं जो मोरनी के टिक्कर ताल दो गाड़ियों में घूमने आए थे। घूमने के बाद जैसे ही ये लोग बराट गांव के पास पहुंचे तो उनकी एक गाड़ी के साथ यह हादसा हो गया। जबकि दूसरी गाड़ी पीछे थी जिसने इनको देखा और ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया।