फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोर गिरोह सक्रिय, शहर में दो दिन में दो स्कॉर्पियो कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में दो दिन में दो स्कॉर्पियो कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह चोर इतने शातिर हैं कि चंद मिनटों में ही लग्जरी कारों को खोलकर चोरी करके फरार हो जाते हैं और पुलिस जांच में जुटी रहती है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो कार चोरी की पहली वारदात सेक्टर-20 स्थित गांव कुंडी में सोमवार की रात हुई है। इस मामले में सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्कॉपियो कार मालिक जसविंदर सिंह, निवासी गांव कुंडी ने बताया कि वह पशुपालन और खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने सोमवार की दोपहर अपने घर के बाहर स्कॉर्पियो कार खड़ी की थी। रात को करीब दो बजे भी उनके भाई ने कार घर के आगे खड़ी देखी थी। जब वह सुबह उठे और बाहर आकर देखा तो वहां से उनकी स्कॉर्पियो कार गायब थी। उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके तुरंत बाद उनकी सूचना पर सेक्टर-20 थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दप्पर टोल प्लाजा पर पहुंची और यहां पर सीसीटीवी फुटेज में देखा कि जसविंदर सिंह की स्कॉर्पियो कार यहां से सुबह करीब सवा 4 बजे गुजरी है। इसके बाद सूचना पाकर क्राइम ब्रांच-19 पुलिस की टीम वारदात स्थल पर पहुंची और आसपास के एरिया का मोबाइल फोन का डंप डाटा उठाकर जांच कर रही है।
स्कॉर्पियो चोरी की दूसरी वारदात पिंजौर में हुई है। यहां पर चोर एक घर के बाहर से महज पांच मिनट में ही स्कॉर्पियो कार चोरी करके फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में जतिंद्र सिंह, निवासी शिव शक्ति कॉलोनी, पिंजौर ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो कार रविवार की शाम करीब सात बजेे अपने घर के पास खड़ी की थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उठकर बाहर आकर देखा तो उनकी स्कॉर्पियो कार वहां से गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास तलाश की, लेकिन कार नहीं मिली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि दो चोर एक स्कॉर्पियो कार में आए थे और महज पांच मिनट में ही उनकी कार चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि कार में कुछ कैश और जरूरी दस्तावेज रखे थे। उनकी सूचना पिंजौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश मेें जुट गई है।
विज्ञापन

6 अप्रैल को भी सेक्टर-21 से चोरी हुई थी स्कॉर्पियो कार
बता दें कि शहर में स्कॉर्पियो कार चोर गिरोह सक्रिय है। क्योंकि 12 दिन पहले भी सेक्टर-21 स्थित एक घर के बाहर से चोर केवल 6 मिनट में एक स्कॉर्पियो कार चोरी करके फरार हो गए थे। अभी तक पुलिस इन चोरों को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में असीर शर्मा ने बताया था कि वह निजी व्यवसाय करते हैं और 6 अप्रैल की रात बद्दी से अपनी स्कॉर्पियो कार से सेक्टर-21 घर करीब 9 बजे पहुंचे थे और घर के बाहर अपनी कार खड़ी कर दी थी। जब 7 अप्रैल को सुबह उठे तो देखा कि घर के बाहर से उनकी स्कॉर्पियो कार गायब थी। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने वारदात स्थल की जांच की थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोर रात 12.25 बजे आया था और महज 6 मिनट में ही 12.31 बजे स्कॉर्पियो कार चोरी करके फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें