फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का कूल अंदाज: कांग्रेस से जंग छेड़कर पुराने फौजियों संग पार्टी कर रहे अमरिंदर सिंह

Sat, 25 Sep 2021 02:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैप्टन ने साफ कर दिया है कि पूरे सियासी घटनाक्रम के बावजूद वह किसी तरह के तनाव में नहीं हैं और मौजूदा उठापटक को भी वह सियासत का साधारण हिस्सा ही मान रहे हैं।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ छेड़ी गई जंग के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने लिए फुर्सत का समय निकाल लिया है। उन्होंने भारतीय फौज में अपने कार्यकाल के साथियों और उनके परिजनों के साथ 24 से 27 सितंबर तक वीकेंड मनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


तीन दिन तक सियासी सिरदर्दी से दूर कैप्टन 47 एनडीए कोर्स के बैचमेट्स और उनके परिवारों के साथ गैट-टुगेदर में व्यतीत करते हुए उनकी मेजबानी का जिम्मा भी संभालेंगे। इससे पहले 2017 में भी कैप्टन ने फौज के अपने साथियों के लिए ऐसी ही एक पार्टी का आयोजन किया था। उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

बीते दो दिनों के दौरान कैप्टन ने जहां प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू पर तीखा हमला करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने देने का एलान किया था, वहीं कैप्टन के तेवरों से तिलमिलाए कांग्रेस हाईकमान ने अपने प्रवक्ता के जरिए यह संकेत देने की कोशिश की कि यदि कैप्टन पार्टी छोड़ना चाहें तो छोड़ सकते हैं। इस खींचतान को दरकिनार करते कैप्टन अपने पुराने दोस्तों के साथ पार्टी में मशगूल हो गए हैं। यानी, कैप्टन ने साफ कर दिया है कि पूरे सियासी घटनाक्रम के बावजूद वह किसी तरह के तनाव में नहीं हैं और मौजूदा उठापटक को भी वह सियासत का साधारण हिस्सा ही मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें