फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी, अब दूरियां खत्म : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गलत पार्टी में थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी, जितनी दूरियां थीं अब खत्म हो गई हैं। अमरिंदर के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध पहले भी थे। हरियाणा में किसानों पर दर्ज केस का डाटा सरकार नए सिरे से जुटाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब में नई पार्टी बनाई है। इसलिए वह उनसे मिलने आए थे। यह उनकी सद्भावनापूर्ण भेंट थी। हमें मिलकर कांग्रेस को हराना है। यह कैप्टन भी चाहते हैं और भाजपा का भी मुख्य लक्ष्य है। अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह पंजाब का मामला है। चुनाव को लेकर कोई भी बैठक पार्टी हाईकमान के साथ ही होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों पर दर्ज केस के आंकड़े सरकार और किसान संगठनों के अलग-अलग हैं। इसलिए किसानों के आंकड़ों के साथ भी मिलान किया जाएगा। कितने किसानों पर मुकदमे दर्ज हैं, कितनों की मौत हुई है, इसमें आ रहे अंतर को खत्म करने के लिए किसान संगठनों से डाटा मांगा गया है। संगठनों से सूची मिलने के बाद आगामी बातचीत की जाएगी। सरकार को जो भी कदम उठाने होंगे, वे उठाएंगे। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रदेश सरकार को सामान्य केसों की वापसी व आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। उसके बाद सरकार हरकत में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें