फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनल हाउस : शहर को आवारा कुत्तों से मिलेगी मुक्ति, 80 की नसबंदी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष के सात सरोकारों में शामिल शहर को लावारिस आवारा कुत्तों से निजात दिलाने का अभियान शुरू हो गया है। तीन मार्च से शुरू हुए अभियान के तहत अभी तक करीब 80 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। सुखदर्शनपुर कैनल हाउस में बेजुबान संस्था की तरफ से एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए यह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में मेयर कुलभूषण गोयल ने मंगलवार को आवारा कुत्तों की नसबंदी के संबंध में डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर दीपक सूरा, मुख्य सफाई इंस्पेक्टर अविनाश सिंगला, कमेटी के सदस्य पार्षद सुनील सिंगला और बेजुबान संस्था के प्रमुख शौर्य गिल्होत्रा की बैठक ली। मेयर ने निर्देश दिया कि तुरंत प्रभाव से कुत्तों की नसबंदी का काम तेज किया जाए। शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मेयर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के सात सरोकारों में शामिल इस अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कुत्तों की जनसंख्या बढ़नी होगी बंद
मेयर ने कहा कि पिछले काफी समय से नसबंदी का काम बंद था, लेकिन अब यह फिर से शुरू हो गया है। इससे उम्मीद है कि तेजी से कुत्तों की नसबंदी होगी और कुत्तों की जनसंख्या बढ़नी बंद हो जाएगी। इस मामले में बेजुबान संस्था की तरफ से एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9876252622 भी जारी किया है। शहर के लोग लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। मुख्य सफाई इंस्पेक्टर अविनाश सिंगला ने बताया कि बेजुबान संस्था को अधिक से अधिक कुत्तों की नसबंदी के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बेजुबान संस्था ने गिनाई समस्याएं
बैठक के दौरान बेजुबान संस्था के प्रमुख शौर्या गिलहोत्रा ने कुछ समस्याएं भी बताई, जिन पर मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत प्रभाव से इन समस्याओं को दूर किया जाए। शौर्या ने बताया कि कैनल हाउस में पीने के पानी और बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है, शौचालय नहीं है। केयरटेकर के रुकने के लिए कोई कमरा नहीं है। जनरेटर सेट की व्यवस्था भी नहीं है। साथ ही ऑपरेशन थियेटर में लाइट, टेबल, एसी, पंखे की व्यवस्था नहीं है। मेयर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि तुरंत प्रभाव से संबंधित अधिकारियों से यह व्यवस्था दुरुस्त की जाए। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि शहर को लावारिस कुत्तों से मुक्ति दिलवाने के प्रयास तेज किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें