पंचकूला। ‘मेरा वार्ड-मेरी पहचान’ कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नंबर-3 के सेक्टर-7 मार्केट से वार्ड पार्षद रितु गोयल ने सफाई अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संदेश दिया गया। मौजूद लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। हरियाणा नवयुवक कला संगम की तरफ से हराभरा पंचकूला बनाने के लिए घर से कूड़ा छांटकर देने और गीले कूड़े का घर पर खाद बनाने का आग्रह किया गया।
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निगम कर्मचारियों की टीम बनाई गई और वार्ड के सभी सेक्टरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद रितु गोयल, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, सीटीएल प्रदीप कुमार, एपीओ सचिन धीमान, सेक्टर के निवासी और मार्केट कमेटी के प्रधान मोहित गुप्ता, महामंत्री अमित गोयल, सफाई सुपरवाइजर सेक्टर-7 से जोगिंद्र सिंह, राजपाल, नरेश और उनके कर्मचारी उपस्थित रहे।