फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान : एसीपी ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत मार्केट का दौरा कर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत मार्केट को दौरा कर एसीपी विजय नेहरा ने लोगों को जागरूक किया। यह अभियान पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर चलाया है। अभियान के तहत एसीपी विजय कुमार नेहरा ने बताया कि पंचकूला शहर को स्वच्छ प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाया है। इस टीम की तरफ से प्लास्टिक को रखने और जलाने पर हरियाणा नॉन बायोग्रेडिबल गार्बेज कंट्रोल एक्ट 1998 अधिनियम के तहत 100 ग्राम तक प्लास्टिक कैरी बैग पर 500 रुपये जुर्माना, 101 ग्राम से 500 ग्राम तक 1500 रुपये जुर्माना, 501 ग्राम से 1 किलो ग्राम पर 3000 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

पंचकूला एसीपी ने आमजन से अपील कर कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग लोग कम से कम करें। दूध की थैलियां और पॉलिथीन का प्रयोग करके सरेआम सड़कों पर नहीं फेंकें। इससे प्रदूषण के साथ जीव जंतुओं को भी नुकसान पहुंचता है। पंचकूला नगर निगम टीम के सदस्य दिलप्रीत सिंह ने लोगों को प्लास्टिक के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें