बरवाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से करोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए मेगा टीकाकरण कैंप लगाया गया। कस्बे और आसपास के 1550 लोगों ने पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि बरवाला-भरैली मार्ग पर स्थित सामुदायिक केंद्र में सोमवार को डॉ. अशोक द्वारा 203, राधा स्वामी सत्संग घर में एएनएम सोमवती द्वारा 197 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में डॉ. मोहित शर्मा द्वारा 141 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
बरवाला स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मोहित शर्मा ने बताया इसके अलावा गांव ककराली, मौली व भरैली में भी टीकाकरण कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि कस्बा बरवाला में लगाया गया टीकाकरण मेगा कैंप तीन दिन तक चलेगा। इस अवसर पर भाजपा संयोजक ओम प्रकाश शास्त्री और धर्मेंद्र संधू ने अपना सहयोग देकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण करवाकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।