फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला डिपो से सिरसा, हांसी और राजौंद के लिए बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंपंचकूला। हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो से सिरसा, हांसी और राजौंद को जाने वाली बसों संचालन बंद कर दिया गया है। जिसके चलते सात जिलों के यात्री प्रभावित हुए हैं। सीधी पंचकूला से बस सेवा बंद होने के बाद अब लोगों को बस बदलकर पंचकूला तक पहुंचना पड़ेगा। इससे यात्रियों को परेशानी तो होगी ही साथ ही उनका समय और पैसा भी बर्बाद होगा। इस बाबत रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों रूटों पर चलने वाली बसें घाटे में चल रही थीं। इसलिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पंचकूला डिपो ने बसों का विस्तार कर प्रदेश के सभी जिलों तक परिवहन सेवाएं शुरू की थी। ज्यादातर विभागों के मुख्यालय पंचकूला में होने के कारण प्रदेशभर से कर्मचारियों और अन्य लोगों यहां आना-जाना लगा रहता है। सीधी बस सुविधा नहीं होने के कारण लोग पहले चंडीगढ़ आते हैं। इसके बाद बस बदलकर पंचकूला पहुंचते थे। पंचकूला डिपो से प्रदेश के सभी जिलों को परिवहन सेवाओं से जोड़कर लोगों को राहत पहुंचाई थी, लेकिन अब सिरसा, हांसी और राजौंद को जाने वाली बसों को बंद करने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इन सात जिलों के लोग होंगे प्रभावित
सिरसा वाले रूट पर चलने वाली बस अंबाला, पिहोवा, कैथल, नरवाना, फतेहाबाद होकर सिरसा पहुंचती है। इसके अलावा हांसी जाने वाली बस भी कैथल के बाद जींद भी जाती है। इन बसों में भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़-नारनौल के यात्री भी सफर करते थे। मगर अब बस बंद होने से लोगों को इन रूटों पर जाने के लिए पहले चंडीगढ़ जाना होगा।
विज्ञापन

इन तीनों रूटों पर बस घाटे में चल रही थी। घाटे में बसों को चला पाना संभव नहीं है। इसलिए इन रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। - व्योम शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर, पंचकूला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें