फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कबूतर पकड़ने के विवाद में चली थीं गोलियां, केस दर्ज

Tue, 27 May 2025 09:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। गांव सवद्दी खुर्द में कबूतर पकड़ने के विवाद में गोलियां चली थीं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर के एसआई जगजीत सिंह के अनुसार पीड़ित कुलवंत सिंह उर्फ लाडी ने बताया कि उसके पास कबूतर हैं। आरोपी गुरमीत सिंह ने 23 मई को फोन पर उससे बहस की, क्योंकि उसने गुरमीत के दोस्तों को कबूतर पकड़ने से रोका था।
विज्ञापन

उसके अगले दिन गुरमीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुलवंत के साथ गाली-गलौच की। रात को आरोपियों ने कुलवंत के घर पर गोलियां चलाईं। गोली के छर्रे उसकी बाजू में लगे थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की नीयत से गोलियां चला रहे थे। पुलिस ने गांव सवद्दी खुर्द निवासी तरसेम सिंह, गुरमीत सिंह और हरभजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें