फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेला शुरू : सीएम ने ऑनलाइन तीन पुस्तकालयों का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को तीसरे पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि जितना ज्ञान हमारे पास होगा ये दुनिया उतनी ही छोटी पड़ती जाएगी। हमारी संस्कृति और विरासत की सोच किताबों में उपलब्ध है। इस पुस्तक मेले का उद्देश्य भी हमारे ज्ञान को बढ़ाना है। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र के गांव अरूणाय, करनाल के बड़ा गांव और झज्जर के गांव मदाना में बनाए सरदार पटेल पुस्तकालयों का उद्घाटन किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस व्यक्ति की जिन विषयों में रूचि है, उसकी नई जानकारी इस मेले में पहुंची पुस्तकों से मिलेगी। ये पुस्तकें मनुष्य को ज्ञान की खुराक देगी। मेले में विभिन्न भाषाओं की हजारों पुस्तकें उपलब्ध हैं। मेले में आई हुई भीड़ को देखकर पता चलता है कि पुस्तकें कितनी जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ज्ञान की देवी माता सरस्वती की उपासना विद्यालयों और पुस्तकालयों में होती है। विद्यालयों में गुरु के चरणों में बैठकर और पुस्तकालयों में मौन अध्ययन कर विषयों का गहन जानकारी हासिल करते हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सीआरएस योजना के तहत तीन साल में 25 से ज्यादा लाइब्रेरियां खोली हैं। आज भी तीन पुस्तकालयों का उद्घाटन करवाया है। जो दूसरे विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि टायर-2 व टायर-3 लेवल के गांवों में भी लाइब्रेरियां स्थापित की जाएंगी ताकि गांव के युवा भी इनका तैयारियों के लिए उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



20-20 लाख में तैयार हुई लाइब्रेरी
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा सरदार पटेल पुस्तकाल बड़ा गांव करनाल, अरुणाय कुरुक्षेत्र और मदाना कलां झज्जर के निर्माण में 20-20 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई हैं। बड़ा गांव करनाल पुस्तकालय में 1026 किताबें, अरुणाय कुरुक्षेत्र पुस्तकालय में 2311 किताबें मदाना झज्जर पुस्तकालय में 1150 किताबें और कंप्यूटर इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इससे आसपास के गांवों के युवाओं को भी भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें