फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीस में जालंधर के युवक की मौत : परिजनों ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

Mon, 04 Nov 2024 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार बोला- शव समुद्र किनारे मिला, पर सामान गायब था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर देहात के कस्बा शाहकोट से विदेश गए युवक का समुद्र किनारे शव मिलने से परिवार में मातम छा गया है। मृतक युवक पांच साल पहले ग्रीस गया था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर परिवार ने हत्या का शक जताया है।
मृतक की पहचान शाहकोट के मोहल्ला बागवाला के रहने वाले 42 वर्षीय धरमिंदर सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई है। लक्की की मौत की पुष्टि भाई सरबजीत सिंह ने की है। मृतक के बड़े भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई धरमिंदर सिंह लक्की (42) जो करीब 5 साल पहले ग्रीस गया था, उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पास के गांव के एक युवक ने सरबजीत को लक्की की मौत के बारे में जानकारी दी और लक्की की फोटो उसके वॉट्सएप पर भेजी। सरबजीत सिंह ने कहा काफी मशक्कत के बाद उन्होंने ग्रीस में अपने भाई के पास रहने वाले अन्य पंजाबी युवकों के नंबर ढूंढे और उनसे फोन पर संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि धरमिंदर सिंह का शव समुद्र किनारे मिला है और अब शव अस्पताल में है। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पता चला कि 3 दिन पहले उनका भाई पुरानी नौकरी छोड़कर कहीं चला गया है। उसके पास उसकी चूड़ी और पैसे भी थे, लेकिन उसका कोई भी सामान उसके भाई के शव के पास नहीं मिला। सरबजीत सिंह ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके भाई का शव भारत लाने में मदद की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें