फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान : 50 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान, विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी परिसर में भैरों मंदिर के सामने रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर विश्वास फाउंडेशन, अमर उजाला फाउंडेशन, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला की तरफ से लगाया गया। शिविर में मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर दिशा शर्मा की देखरेख में 50 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन

शिविर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला। लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। इस रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, प्रदुमन बरेजा, शत्रुघ्न कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें